मुझे सीएम बनने की जल्दी नहीं : डीके शिवकुमार

feature-top

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद को लेकर उठ रहे कयासों पर कहा है कि उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है और वे अपनी नियति को भलीभांति जानते हैं। उन्होंने मीडिया पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और सनसनी फैलाने का आरोप लगाया।

नवंबर में सिद्धारमैया सरकार के ढाई साल पूरे होने वाले हैं, ऐसे में राज्य में सत्ता परिवर्तन की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसी बीच शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि कुछ लोगों ने उनसे मुख्यमंत्री पद को लेकर राय मांगी थी, लेकिन मीडिया ने बातों को गलत संदर्भ में पेश किया।

उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने इच्छा जताई कि मैं मुख्यमंत्री बनूं। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या इसका समय नजदीक है, बस इतना ही। इसे तोड़-मरोड़कर यह मत दिखाइए कि मैंने कहा है कि समय नजदीक आ गया है। मुझे कोई जल्दी नहीं है।” शिवकुमार ने आगे कहा, “मैं राजनीति करने नहीं आया हूं।

अगर मीडिया झूठी और सनसनीखेज खबरें फैलाएगा तो मैं भविष्य में कोई सहयोग नहीं करूंगा। न प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और न ही फोन करूंगा। मुझे बिना फोन किए भी राजनीति करना आता है।”


feature-top