- Home
- टॉप न्यूज़
- डिजिटल दौर में बालिकाओं की सुरक्षा एक बड़ी चिंता : सीजेआई बी.आर. गवई
डिजिटल दौर में बालिकाओं की सुरक्षा एक बड़ी चिंता : सीजेआई बी.आर. गवई
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई ने डिजिटल युग में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर हमलों, डिजिटल माध्यम से पीछा करने, व्यक्तिगत डाटा के दुरुपयोग और डीपफेक तस्वीरों जैसी बढ़ती घटनाओं से बालिकाएं असुरक्षित हो रही हैं।
सीजेआई ने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नीति निर्धारकों को विशेष कानून और प्रशिक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। वे ‘बालिकाओं की सुरक्षा: भारत में उसके लिए एक सुरक्षित और सक्षम वातावरण की ओर’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वार्षिक हितधारक परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे।
यह कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट की किशोर न्याय समिति (JJC) के तत्वावधान में यूनिसेफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
