गरियाबंद : सुरक्षा बलों ने बरामद किए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री

feature-top

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के थाना शोभा अंतर्गत ग्राम रक्शापथरा के जंगल क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में डंप की गई विस्फोटक सामग्री, कुकर, इलेक्ट्रिक स्विच, टैबलेट, इंजेक्शन और दवाइयाँ बरामद की गईं।

सुरक्षा बलों का कहना है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल कर नक्सली किसी बड़ी नक्सली वारदात या विस्फोट को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। बरामद सभी वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है और क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।


feature-top