सपा सांसद इकरा हसन के बयान पर हंगामा

feature-top

शामली जिले के कैराना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सपा सांसद इकरा हसन के हालिया बयान के बाद हिंदू रक्षा दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

इसके मद्देनजर पुलिस ने कैराना में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर भी पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। प्रशासन इलाके में हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।

दरअसल, योगी आदित्यनाथ के “डेंटिंग-पेंटिंग” वाले बयान पर सांसद हसन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था  “करके दिखाओ… जैसे अन्य देशों में जनता ने सरकारें उखाड़ फेंकी हैं, वैसे ही भारत के लोग भी तैयार बैठे हैं।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया।


feature-top