दुर्ग : गांजे की तस्करी और बिक्री में लिप्त 22 आरोपी गिरफ्तार

feature-top

दुर्ग जिला पुलिस ने नशाखोरी और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में लगभग 84.77 लाख रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ, टैबलेट्स, गांजा और चिट्टा बरामद किए गए।

थाना कुम्हारी क्षेत्र में एक कंटेनर में तस्करी करते हुए पुलिस ने 388 किलोग्राम गांजा पकड़ा और महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्कर तथा ड्राइवर को गिरफ्तार किया। इसी तरह, थाना मोहन नगर क्षेत्र में पंजाब के चार तस्करों के साथ 246 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

इस गैंग में शामिल अन्य छोटे-बड़े विक्रेताओं को भी 30 की संख्या में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, पिछले माह 16 सितंबर को एनडीपीएस के तहत दर्ज 17 प्रकरणों में पुलिस ने 19.531 किलोग्राम गांजा और 106 टैबलेट्स/सीरप बरामद किए। तस्कर वैभव खंडेलवाल से हजारों की संख्या में अल्प्राजोरम टैबलेट्स भी जब्त की गईं।

वहीं, थाना दुर्ग कोतवाली में 10,000 से अधिक नशीली दवाओं की टैबलेट्स बरामद की गई।


feature-top