बिहार विधानसभा चुनाव: NDA में सीट बंटवारे का ऐलान आज

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर चल रही चर्चाओं का अंत होने वाला है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि आज सुबह 11 बजे NDA के सीट बंटवारे और टिकटों का फैसला सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

उन्होंने गठबंधन में किसी भी तरह की नाराजगी की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, 'NDA में सब कुछ ठीक है। सीट बंटवारा और उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय की जाएगी और आज इसका ऐलान होगा।


feature-top