बलात्कारियों का सुरक्षित ठिकाना बना बंगाल : बंगाल बीजेपी

feature-top

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में एक मेडिकल छात्रा से कथित गैंगरेप की घटना के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और ममता सरकार की ‘तुष्टिकरण नीति’ ने अपराधियों को खुली छूट दे दी है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने “पश्चिम बंगाल को बलात्कारियों और अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना दिया है।

 उन्होंने लिखा कि आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए भयावह रेप के बाद अब दुर्गापुर में एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। मजूमदार ने आरोप लगाया कि ओडिशा की रहने वाली मेडिकल छात्रा को कैंपस से बाहर ले जाकर पास के जंगल में गैंगरेप किया गया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के “विफल और कानूनविहीन शासन” में पश्चिम बंगाल महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक “दुःस्वप्न” बन गया है।


feature-top