सोनाली सेन गुप्ता बनीं RBI की नई एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

feature-top

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोनाली सेन गुप्ता को अपनी नई एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के रूप में नियुक्त किया है। यह घोषणा RBI ने अपने आधिकारिक प्रेस रिलीज के जरिए से की।

यह नियुक्ति बैंकिंग सेक्टर में महिला नेतृत्व और अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सोनाली सेन गुप्ता इससे पहले कर्नाटक के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय में रीजनल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं।

केंद्रीय बैंक में उनके करियर को अब तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने फाइनेंशियल इन्क्लूजन, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, बैंकिंग रेगुलेशन और सुपरविजन जैसे अहम विभागों में काम किया है।


feature-top