अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भीषण संघर्ष

feature-top

पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान की तालिबान सेना ने सीमा चौकियों पर जबरदस्त हमला किया। अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी सीमावर्ती इलाकों में तालिबान बलों ने पाकिस्तानी चौकियों पर भारी गोलाबारी की।

यह कार्रवाई पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अफगान सीमा क्षेत्र में किए गए कथित हवाई हमलों के प्रतिशोध में की गई।

तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाई दोबारा हुई तो “कड़ा जवाब” दिया जाएगा। मंत्रालय के प्रवक्ता एनायत खोरासमी ने बताया कि यह सैन्य अभियान आधी रात तक “सफलतापूर्वक” पूरा हुआ।


feature-top