कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने केंद्र की आलोचना करी

feature-top

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की और दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अफ़ग़ान मंत्री के आगे झुक गए।

अल्वी ने इस कदम के लिए अफ़ग़ान मंत्री की बजाय केंद्र को ज़िम्मेदार ठहराया। राशिद अल्वी ने कहा, "यह समझ में आता है कि प्रधानमंत्री ट्रंप और चीन के आगे झुकेंगे, लेकिन भारत सरकार आमिर ख़ान मुत्ताक़ी के आगे झुकेगी, जो महिलाओं को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की अनुमति नहीं देते। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है... इसके लिए आमिर ख़ान मुत्ताक़ी ज़िम्मेदार नहीं हैं; भारत सरकार ज़िम्मेदार है।"


feature-top