- Home
- DPR Chhattisgarh
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 की शुरुआत हुई। निर्धारित समय से पहले प्रारंभ हुई इस अहम बैठक में मुख्य सचिव, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और जिलों के कलेक्टर उपस्थित हैं।
बैठक में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। बैठक की शुरुआत खाद्य विभाग की समीक्षा से हुई।
आगामी धान खरीदी सीजन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा— राज्य सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने किसान पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उन जिलों से भी जानकारी ली, जहां पंजीयन की प्रगति धीमी है, और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क की समस्या को ध्यान में रखते हुए विशेष शिविर लगाकर किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में राज्य की प्राथमिकताओं, सुशासन और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
