अफगानिस्तान - पाकिस्तान तनाव: तालिबान का जवाबी हमला, 58 पाक सैनिक ढेर

feature-top

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अफगान बलों ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला किया। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि सीमा पार चले अभियान में उसके बलों ने पाकिस्तान के 58 सैनिकों को मार गिराया और 30 को घायल किया है।

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अफगान सेना ने पाकिस्तान की 25 चौकियां कब्जे में ले ली हैं। यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा काबुल पर की गई हवाई बमबारी के जवाब में की गई है।

मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान के हमले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान में ISIS जैसे आतंकी संगठनों को शरण दी जा रही है, जो अफगानिस्तान की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।


feature-top