घर का मसला खुद संभाले पाकिस्तान : अफगानिस्तान विदेश मंत्री

feature-top

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। इसी बीच मुत्ताकी ने पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव और तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब अफगानिस्तान में टीटीपी की कोई मौजूदगी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने खुद ही अपने कबायली इलाकों में सैन्य अभियान चलाकर हजारों लोगों को बेघर किया था, जिनमें से कई शरणार्थियों के रूप में अफगानिस्तान में रह रहे हैं। मुत्ताकी ने कहा कि ये लोग पाकिस्तान से आए हैं और अफगान धरती पर शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। जब अमेरिका और उसकी समर्थित सरकार अफगानिस्तान में थी, तब इन्हें जगह दी गई।

अब ये लोग हमारी देखरेख में शांति से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा, यानी ड्यूरंड लाइन, 2400 किलोमीटर से ज्यादा लंबी है। न इसे चंगेज खान नियंत्रित कर सका, न अंग्रेज। केवल ताकत से इसे नहीं संभाला जा सकता। पाकिस्तान के पास बड़ा फौज और बेहतरीन खुफिया एजेंसियां हैं, फिर वे खुद इसे क्यों नहीं रोक पा रहे


feature-top