RSS को स्कूल-कॉलेज और पार्क में कार्यक्रम की अनुमति न दी जाए: प्रियांक खरगे

feature-top

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक पत्र लिखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है। मंत्री ने आग्रह किया है कि सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक पार्कों और मुजराई (धार्मिक ट्रस्ट द्वारा संचालित) मंदिरों में आरएसएस को अपने कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

खरगे ने आरोप लगाया कि आरएसएस सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शाखाएं चला रहा है, जहां बच्चों और युवाओं के मन में नकारात्मक विचार भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज में विभाजन और नफरत फैलाने का काम करती हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और राज्य के मंत्री प्रियांक खरगे ने पत्र में लिखा है कि आरएसएस की विचारधारा भारत की एकता और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि जब विभाजनकारी ताकतें सिर उठाती हैं, तो संविधान हमें उनका विरोध करने और देश के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा करने का अधिकार देता है।


feature-top