लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर IRCTC घोटाले का फैसला कल

feature-top

आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट कल फैसला सुनाएगी। लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित आरोपियों को पेश होने का निर्देश दिया गया है।

अदालत यह तय करेगी कि लालू परिवार पर मुकदमा चलेगा या नहीं।

मामला लालू के रेल मंत्री कार्यकाल में आईआरसीटीसी होटलों के रखरखाव ठेकों में भ्रष्टाचार से जुड़ा है। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि ठेके जमीन के बदले दिए गए थे।


feature-top