- Home
- टॉप न्यूज़
- नक्सलवाद के खात्मे पर रायपुर में हाई लेवल मीटिंग
नक्सलवाद के खात्मे पर रायपुर में हाई लेवल मीटिंग
13 Oct 2025
, by: Prakash
सीआरपीएफ के महानिदेशक जी.पी. सिंह आज रायपुर पहुंचे हैं। उनके दौरे के दौरान नक्सलवाद के खात्मे को लेकर हाई लेवल मीटिंग आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, डीजी सीआरपीएफ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में चल रहे सिविक एक्शन प्रोग्राम की समीक्षा करेंगे।
इसके साथ ही बस्तर में नक्सल कैडरों के आत्मसमर्पण और सुरक्षा बलों के ऑपरेशन के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के पालन पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
बैठक में ऑपरेशन के दौरान जनहानि को रोकने के उपायों पर विशेष जोर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में नक्सल मोर्चे पर बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा सकता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
