बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें

feature-top

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बीच आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

आज दो मामलों में लालू यादव, राबड़ी यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

IRCTC और लैंड फॉर जॉब के मामलों में कोर्ट में आज लालू, राबड़ी और तेजस्वी की पेशी हुई है। फिलहाल IRCTC में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कोर्ट ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी सहित सभी 14 आरोपियों पर आरोप तय कर दिया है।


feature-top