कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस : मुख्यमंत्री ने साइबर क्राइम और नशे पर कड़ा रुख अपनाया

feature-top

मुख्यमंत्री ने आज आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में साइबर क्राइम और इससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध के तौर-तरीके लगातार बदल रहे हैं, इसलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने निर्देश दिए कि अंतर्विभागीय समन्वय के साथ सतत साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम नागरिक समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में रेंज स्तर पर 5 साइबर थाने संचालित हैं, जबकि 9 नए साइबर थानों का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।


feature-top