बीजापुर में नक्सलियों के IED विस्फोट में STF जवान घायल

feature-top

नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर एक बार फिर धमाके से गूंज उठा।जानकारी के अनुसार, भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी।

इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से एक STF जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि यह इलाका लंबे समय से नक्सल गतिविधियों का गढ़ रहा है।सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर रहे हैं।


feature-top