मंत्री के निज सचिव की हरकत पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त

feature-top

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के निज सचिव और भाजपा नेता राजेंद्र की पत्नी के सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है।

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

साथ ही कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिया कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और गिरफ्तारी भी की गई है।


feature-top