सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' मामले पर दायर याचिका खारिज की

feature-top

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि बेंगलुरु सेंट्रल समेत कई सीटों पर वोटों की चोरी हुई है।

इसी आरोप की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की गई थी।

हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने इस याचिका को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि ऐसे मामलों में ठोस सबूत पेश किए बिना जांच का आदेश नहीं दिया जा सकता।


feature-top