मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कलेक्टर एवं वनमण्डलाधिकारी कॉन्फ्रेंस प्रारंभ

feature-top

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक प्रारंभ हुई।

बैठक में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, सहित कलेक्टर, वनमण्डलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्य बिंदु: वनों से आजीविका के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभान्वित करने पर विस्तृत चर्चा। तेंदूपत्ता का भुगतान 7 से 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किए जाने के निर्देश।

प्रत्येक संग्राहक को भुगतान की जानकारी SMS के माध्यम से मोबाइल पर भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश। अब तक लगभग 15 लाख 60 हजार संग्राहकों का विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जा चुका है। सभी भुगतान बैंक खातों के माध्यम से करने पर बल दिया गया।

तेंदूपत्ता संग्रहण की संपूर्ण प्रक्रिया को कंप्यूटरीकृत करने की दिशा में पहल करने के निर्देश। बैठक में बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर जिलों में पिछले सीजन के तेंदूपत्ता संग्रहण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी सीजन के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।


feature-top
feature-top