- Home
- टॉप न्यूज़
- भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : EOW ने विशेष अदालत में 7600 पन्नों का चालान पेश किया
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : EOW ने विशेष अदालत में 7600 पन्नों का चालान पेश किया
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष न्यायालय में चालान पेश किया है।
EOW की ओर से दायर किया गया यह चालान करीब 7,600 पन्नों का है और इसमें 10 आरोपियों को नामजद किया गया है। आरोपियों में हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन, कुंदन बघेल, भोजराज साहू, खेमराज कोसले, पुन्नूराम देशलहरे, गोपाल वर्मा और नरेंद्र नायक के नाम शामिल हैं।
चालान में घोटाले से जुड़े वित्तीय लेनदेन, दस्तावेज़ी साक्ष्य और तकनीकी जांच रिपोर्ट का पूरा ब्यौरा संलग्न किया गया है। EOW ने बताया कि जांच के दौरान परियोजना से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर यह चालान तैयार किया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
