जोएल मोकिर, फिलिप अघियन व पीटर हॉविट को अर्थशास्त्र का नोबेल

feature-top

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में 2025 का स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार यानी अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया है।

इस वर्ष यह पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को 'नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के लिए' दिया गया है।

पुरस्कार का आधा हिस्सा मोकिर को 'तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए' और शेष आधा हिस्सा अघियन और हॉविट को 'रचनात्मक विनाश के माध्यम से सतत विकास के सिद्धांत के लिए' संयुक्त रूप से दिया जाएगा।


feature-top