सितंबर में खुदरा महंगाई दर आठ साल में सबसे कम

feature-top

खुदरा महंगाई दर सितंबर महीने में घटकर 1.54 प्रतिशत रह गई। यह इससे पिछले महीने 2.07 प्रतिशत थी।

सरकारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति सितंबर 2024 में 5.49 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने एक बयान में कहा, "सितंबर 2025 के दौरान मुख्य मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट मुख्य रूप से अनुकूल आधार प्रभाव और सब्जियों, तेल और वसा, फलों, दालों और उत्पादों, अनाज और उत्पादों, अंडे, ईंधन और प्रकाश की मुद्रास्फीति में गिरावट के कारण है।"


feature-top