गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

feature-top

गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम हमले के बाद ट्वीट करने पर नेहा सिंह राठौर पर दर्ज FIR के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस चरण पर दखल देने के लिए इच्छुक नहीं है।

जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने कहा कि वह इस समय हस्तक्षेप करने के लिए इच्छुक नहीं है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर की याचिका खारिज कर दी है।


feature-top