MVA में कांग्रेस की एंट्री पर संजय राउत का बड़ा दावा

feature-top

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चाहती है कि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) में कांग्रेस को भी शामिल किया जाए। हालांकि, राउत के इस बयान पर मनसे नेता संदीप देशपांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी अपना रुख खुद तय करेगी, किसी और के बयान से नहीं। देशपांडे ने स्पष्ट कहा – "भविष्य में मनसे की तरफ से पार्टी का रुख केवल हम ही बताएंगे।"

गौरतलब है कि आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर पिछले दो महीनों से शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच संजय राउत के इस बयान ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है।


feature-top