हरियाणा : दिवंगत आईपीएस वाई पूरण की पत्नी से आज मिलेंगे राहुल गांधी

feature-top

हरियाणा के दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे एडीजीपी वाई पूरण कुमार की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस ने इस कार्यक्रम की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से साझा की है।


feature-top