तमिलनाडु शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने ED को लगाई फटकार

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अदालत ने टिप्पणी की कि जब राज्य सरकार पहले से ही मामले की जांच कर रही है, तो ऐसे में ED को हस्तक्षेप करने का अधिकार कैसे मिल सकता है?

ED ने तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) में अनियमितताओं और भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी का दावा किया है। वहीं, राज्य सरकार ने इसे केंद्र सरकार की एजेंसी द्वारा की जा रही “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” करार दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस पर ED को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है और कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई से संघीय ढांचे की मर्यादा पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।


feature-top