- Home
- टॉप न्यूज़
- हरियाणा : IPS वाई पूरन कुमार के आत्महत्या के बाद एएसआई का मिला शव
हरियाणा : IPS वाई पूरन कुमार के आत्महत्या के बाद एएसआई का मिला शव
हरियाणा पुलिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एडीजीपी आत्महत्या मामले का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब रोहतक में एक और मामला सामने आया है। साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप का खून से लथपथ शव लाढ़ोत–धामड़ रोड स्थित एक मकान में मिला।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि एएसआई संदीप ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि, डीएसपी गुलाब सिंह ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज होने और एफएसएल टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।
मृतक एएसआई संदीप एसपी कार्यालय के साइबर सैल में तैनात थे। दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि उनका शव एक मकान में पड़ा है। मौके से उनका सर्विस रिवॉल्वर बरामद किया गया। मृतक ने सफेद शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी।
मौके पर डीएसपी गुलाब सिंह के साथ एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. सरोज दहिया की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
