सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW ने पेश किया 8 हजार पन्नों का चालान

feature-top

आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने आईएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने विशेष अदालत में करीब 8 हजार पन्नों का विस्तृत चालान पेश किया है। जांच में सौम्या चौरसिया पर लगभग 50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है।

ईओडब्ल्यू ने इस मामले को अब तक का सबसे बड़ा ‘डिस्प्रोपोर्शननेट एसेट्स केस’ बताया है। चालान में यह खुलासा हुआ है कि सौम्या चौरसिया ने 45 बेनामी संपत्तियों में निवेश किया है। उनकी वैध आय केवल 2.51 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि अवैध कमाई करीब 50 करोड़ रुपये तक बताई गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 से 2022 के बीच सौम्या ने सबसे अधिक अवैध निवेश किए। ईओडब्ल्यू की टीम ने चालान में संपत्तियों के दस्तावेज़, बैंक लेनदेन और निवेश से जुड़े सभी साक्ष्य अदालत में पेश किए हैं।


feature-top