दोहा से हॉन्गकॉन्ग जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

feature-top

दोहा से हॉन्गकॉन्ग जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट QR-816 को मंगलवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, विमान ने सुबह 9 बजे दोहा से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने पर पायलट ने एहतियातन अहमदाबाद में उतरने का फैसला लिया।

दोपहर करीब 2:40 बजे विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। एयरपोर्ट प्राधिकरण ने स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी घोषित की थी, हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


feature-top