राजस्थान में चलती बस में लगी भीषण आग, 20 से अधिक यात्रियों की मौत

feature-top

राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक चलती एसी बस में लगी भीषण आग ने भयावह रूप ले लिया। हादसे में अब तक 20 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है। कई लोग बस में ही जिंदा जल गए, जबकि कुछ ने खिड़कियां तोड़कर किसी तरह जान बचाई।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बस का फाटक ही लाॅक हो गया था, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। बस में कुल 57 यात्री सवार थे।

हादसे के बाद 19 गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया था, जिनमें से अधिकांश की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। चार घायलों का इलाज जैसलमेर में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


feature-top