गोवा के पूर्व सीएम रवि नाइक का निधन

feature-top

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाईक का निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके कारण 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

रवि नाइक का घर गोवा की राजधानी पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तो वो अपने घर पर ही थे।

आनन-फानन में उन्हें पोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


feature-top