बैकुंठपुर : दामाद ने बम फेंककर की ससुर की हत्या

feature-top

कोरिया जिले के बैकुंठपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जबकि सास गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। क्षेत्र के बचरापोड़ी चौकी अंतर्गत बड़े साल्ही गांव का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दामाद ने खाट पर सो रहे अपने ससुर को पहले रस्सी से बांध दिया।

इसके बाद उसने ससुराल में बम फेंक दिया। बम के धमाके में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सास गंभीर रूप से झुलस गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।


feature-top