- Home
- टॉप न्यूज़
- सुकमा : 10 महिला और 17 पुरुष नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा : 10 महिला और 17 पुरुष नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
15 Oct 2025
, by: Prakash
छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर आज कुल 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 10 महिलाएँ और 17 पुरुष शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन नंबर-1 के दो हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं।
इनमें एक सीवायसीएम सदस्य, 15 पार्टी सदस्य और 11 अग्र संगठन के सदस्य हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में से एक पर 10 लाख रुपये, तीन पर 8-8 लाख रुपये, एक पर 3 लाख रुपये, दो पर 2-2 लाख रुपये, और नौ पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
इस प्रकार, कुल 50 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
