चार राज्यों में विधानसभा उपचुनावों के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

feature-top

भाजपा ने 04 राज्यों में आगामी उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीटों से आगा सैयद मोहसिन और देवयानी राणा को मैदान में उतारा है।

पार्टी ने झारखंड की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटशिला सीट से बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, ओडिशा में जय ढोलकिया नुआपाड़ा से और लंकाला दीपक रेड्डी तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से चुनाव लड़ेंगे।


feature-top