15 नवंबर से बदल जाएंगे फास्टैग के नियम

feature-top

अगले महीने यानी 15 नवंबर से फास्टैग के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इन बदलावों का सीधा वाहन चलाने वालों पर पड़ने वाला है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि 15 नवंबर से बिना वैध फास्टैग के टोल प्लाजा पर प्रवेश करने वाले वाहनों को नकद भुगतान करने पर सामान्य शुल्क का दोगुना भुगतान करना होगा।

हालांकि, यूपीआई का उपयोग कर के पेमेंट करने वालों को थोड़ी राहत होगी।


feature-top