मध्य प्रदेश : 25 ट्रांसजेंडरों ने सामूहिक रूप से फिनाइल पीया

feature-top

एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लगभग 25 लोगों ने एक साथ फिनाइल पीने का दावा किया है, जिसके बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकारी महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) के प्रभारी अधीक्षक डॉ. बसंत कुमार निंगवाल ने कहा, "ट्रांसजेंडर समुदाय के लगभग 25 लोगों को हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने एक साथ फिनाइल पीने का दावा किया है, लेकिन इसकी तुरंत पुष्टि नहीं हो पाई है।" उन्होंने बताया कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।

हालांकि, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से की गई इस घटना के पीछे क्या कारण था, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है।


feature-top