मध्य प्रदेश : दवाइयों में 'कीड़े' मिलने को लेकर अस्पताल जांच के घेरे में

feature-top

मध्य प्रदेश में ज़हरीली खांसी की दवा से बच्चों की मौत के बीच, अब यहाँ के एक सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को दी गई एंटीबायोटिक दवा की बोतल में कथित तौर पर कीड़े पाए जाने की शिकायत सामने आई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिस महिला के बच्चे को यह दवा दी गई थी, उसकी शिकायत के बाद ग्वालियर जिले के मुरार कस्बे के सरकारी अस्पताल में एज़िथ्रोमाइसिन एंटीबायोटिक का पूरा स्टॉक सील कर दिया गया है और नमूने जाँच के लिए भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।


feature-top