बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

feature-top

बहुजन समाज पार्टी ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही 90 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है। पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की गई हैं।

पहली सूची में 42 नाम थे। वहीं, दूसरी सूची में 48 नाम शामिल हैं। इससे पहले जनसुराज और एनडीए गठबंधन की तरफ से भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है।

हालांकि, अब तक इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला नहीं हुआ है।


feature-top