- Home
- टॉप न्यूज़
- OBC कोटे पर सुप्रीम कोर्ट से तेलंगाना सरकार को झटका
OBC कोटे पर सुप्रीम कोर्ट से तेलंगाना सरकार को झटका
तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए बढ़ाए गए आरक्षण पर हाई कोर्ट की ओर से लगाई गई अंतरिम रोक को चुनौती दी गई थी।
दरअसल, रेवंत रेड्डी सरकार ने राज्य में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण सीमा बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी थी। इस निर्णय को चुनौती देते हुए तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने सरकार के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अब हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए सरकार की अर्जी खारिज कर दी और “50 प्रतिशत की सीमा का पालन जरूरी है” की बात दोहराई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
