याचिकाकर्ता चुनाव प्रक्रिया में रुकावट डालना चाहते हैं : चुनाव आयोग

feature-top

बिहार एसआईआर मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने कहा कि याचिकाकर्ता चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालना चाहते हैं।

आयोग ने दलील दी कि मतदाता पूरी तरह से जागरूक हैं और संतुष्ट भी हैं, लेकिन एडीआर (ADR) को विश्लेषण के लिए सभी आंकड़े तुरंत चाहिए। चुनाव आयोग ने बताया कि अब तक एक भी औपचारिक आपत्ति या अपील प्राप्त नहीं हुई है।

आयोग ने आगे कहा कि पहले चरण की प्रक्रिया 17 अक्टूबर तक और दूसरे चरण की प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद पूरी सूची आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।


feature-top