गुजरात : भाजपा के 16 मंत्रियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल को सौंपा इस्तीफा

feature-top

गुजरात की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात सरकार में सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपा है।

सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के घर पर अहम मीटिंग के बाद इस्तीफा दिया। बताया जा रहा है कि इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्रियों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं।


feature-top