कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग

feature-top

एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चंद महीने पहले ही कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना कैफे खोला था, जिसे एक हफ्ते के भीतर ही निशाना बनाया गया। अब एक बार फिर कैफे पर फायरिंग हुई है।

बताया जा रहा है कि तीसरी बार इस कैफे पर फायरिंग हुई है। फायरिंग का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में निशाना बनाने वाला शख्स कार में बैठकर पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा है।


feature-top