नान घोटाला मामला : रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को मिली जमानत

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाले मामले में रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और IAS अनिल टुटेजा को रायपुर की विशेष कोर्ट ने जमानत दे दी है।

लेकिन, जमानत मिलने के बाद भी अनिल टुटेजा जेल में रहेंगे, क्योंकि शराब घोटाले मामले में उन्हें EOW में आरोपी बनाया गया है। बता दें कि दोनों आरोपियों ने 22 सितंबर को ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें चार सप्ताह के दिल्ली ईडी की कस्टोडियल रिमांड पर रखा गया था।

अदालत ने उन्हें 16 अक्टूबर तक ईडी की कस्टोडियल डिमांड पर भेजा था। वहीं आज रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें रायपुर ईडी विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत मिल गई।


feature-top