छत्तीसगढ़ : दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

feature-top

राज्य शासन ने दिवाली त्योहार के पूर्व कर्मचारियों को वेतन भुगतान के संबंध में आदेश जारी किया है। वित्त विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, आगामी त्योहार को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय कर्मचारियों का वेतन समय से पहले जारी किया जाएगा।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कोषालय (Treasury) खुले रहेंगे, ताकि वेतन भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। शासन के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को त्योहारी सीजन से पहले राहत मिलेगी।


feature-top