तमिलनाडु : एमके स्टालिन ने विश्वविद्यालय विधेयक पर राज्यपाल की 'असंवैधानिक' टिप्पणी की निंदा करी

feature-top

तमिलनाडु विधानसभा ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा पेश एक प्रस्ताव पारित कर दिया, जिसमें तमिलनाडु सिद्ध चिकित्सा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पर राज्यपाल आरएन रवि की टिप्पणी को खारिज कर दिया गया। स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल की टिप्पणियाँ "असंवैधानिक, संघीय सिद्धांतों के विरुद्ध और सदन की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली" थीं। विधानसभा ने विधेयक को राज्यपाल की स्वीकृति के लिए पुनः भेजने का भी निर्णय लिया।


feature-top