पंजाब : आईपीएस ‘मासिक’ रिश्वत के आरोप में सीबीआई के शिकंजे में

feature-top

पंजाब के आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर फतेहगढ़ साहिब के एक व्यापारी से कथित तौर पर मासिक रिश्वत मांगने के आरोप में केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) के शिकंजे में आ गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने एक शिकायत पर जाल बिछाकर भुल्लर को मोहाली स्थित उनके कार्यालय में ₹8 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने नकदी और आभूषणों से भरे बैगों की तस्वीरें साझा कीं। एजेंसी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अधिकारी के पास से ₹5 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की गई। इसके अलावा, 1.5 किलोग्राम आभूषण भी जब्त किए गए हैं।


feature-top