अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सलमुक्त घोषित : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

feature-top

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य के अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्रों को नक्सल आतंक से पूरी तरह मुक्त घोषित किया गया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद प्रसन्नता की बात है कि जो क्षेत्र कभी नक्सलियों के गढ़ माने जाते थे, आज नक्सली आतंक से मुक्त हो चुके हैं।

अमित शाह ने कहा — अब केवल दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद का नामोनिशान बचा है, जिसे हमारे सुरक्षा बल बहुत जल्द मिटा देंगे।” उन्होंने आगे बताया कि जनवरी 2024 में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, 1785 को गिरफ्तार किया गया है, और 477 नक्सलियों का सफाया किया गया है।

गृह मंत्री ने कहा कि ये आँकड़े केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त रणनीति की सफलता को दर्शाते हैं और यह स्पष्ट संकेत हैं कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य जल्द पूरा होने वाला है।


feature-top